रेवड़ा पैक्स में 41 लाख की जमा राशि का गबन

अध्यक्ष ने प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए सहकारिता विभाग को दी सूचना समस्तीपुर : रेवड़ा पैक्स में आम लोगों की जमा राशि के साथ हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है. इसमें पैक्स के अध्यक्ष ने प्रबंधक पर राशि गबन कर लेने की शिकायत सहकारिता विभाग के पास दर्ज करायी है. पैक्स अध्यक्ष घनेश्वर राय […]

अध्यक्ष ने प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए सहकारिता विभाग को दी सूचना

समस्तीपुर : रेवड़ा पैक्स में आम लोगों की जमा राशि के साथ हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है. इसमें पैक्स के अध्यक्ष ने प्रबंधक पर राशि गबन कर लेने की शिकायत सहकारिता विभाग के पास दर्ज करायी है. पैक्स अध्यक्ष घनेश्वर राय ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को पत्र भेजते हुए पैक्स की 41 लाख 13 हजार 630 रुपये की राशि गबन कर लेने की बात कही है.यह राशि आम लोगों से वर्ष 2008 से लेकर 2015 तक जमा वृद्धि कारोबार के तहत आम लोगों से जमा की गयी थी.
पैक्स ने लोगों से जमा कारोबार के नाम पर राशि तो ऐंठ ली. मगर जब भुगतान की बात आयी तो आम लोगों को भुगतान के लिये बार बार कार्यालय दौड़ाया जाने लगा. मगर लोगों को राशि का भुगतान नहीं हो सका. सूत्रों की मानें तो लगभग 2 हजार से अधिक लोगों की राशि पैक्स के पास फंसी पड़ी है. ब्याज तो दूर बात लोगों को अपनी मूल राशि के लिये भी अब दर दर भटकना पड़ रहा है.
बताते चलें कि जिले में जमा वृद्धि कारोबार के नाम पर कई पैक्स राशि दबाये बैठे हैं. न तो इनका हिसाब खिताब ही मिल पा रहा है और न ही आम लोगों को उनकी कमाई की राशि ही वापस लौट पा रही है. वहीं सहकारिता विभाग ने पैक्स अध्यक्ष के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए इसे जांच के लिए जिला अंकेक्षण कार्यालय को भेजने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >