अस्पतालों में एंबुलेंस 102 की सेवा ठप

कर्मियों की हड़ताल से चिकित्सा सेवा चरमरायी समस्तीपुर : सदर अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की एंबुलेंस 102 सेवा पूरी तरह ठप हो चुकी है. जिले की स्वास्थ्य सेवा भी चरमरा गयी है. जिले में 150 एंबुलेस अस्पतालों में खड़े पड़े हैं. संविदाकर्मियों के हड़ताल के कारण आम मरीजों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही […]

कर्मियों की हड़ताल से चिकित्सा सेवा चरमरायी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की एंबुलेंस 102 सेवा पूरी तरह ठप हो चुकी है. जिले की स्वास्थ्य सेवा भी चरमरा गयी है. जिले में 150 एंबुलेस अस्पतालों में खड़े पड़े हैं. संविदाकर्मियों के हड़ताल के कारण आम मरीजों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है.
उन्हें सरकार की ओर से सेवा उपलब्ध कराये जाने के बावजूद कई स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिसके कारण मरीज अब धीरे धीरे अस्पतालों से बिमुख होने लगे हैं. इधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संविदा कर्मियों पर शिकंजा कसने के लिये जारी किये गये आदेश का भी कोई असर नहीं दिख रहा है. वे अपनी मांग पर अड़े हैं. उनका सीधा सीधा कहना है कि उन्हें समान काम के लिये समान वेतन चाहिए. इसके साथ ही सेवा भी सरकारी कर्मचारियों के तर्ज पर स्थायी हो. इसके उलट स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी विभागीय निर्देशों का हवाला देकर उन्हें काम पर वापस लौट आने की बार बार चेतावनी दे रहे हैं.
बावजूद इसके संविदाकर्मी अपने आंदोलन पर डटे है. शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में इन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य महकमे के सख्त रवैये के खिलाफ जोरदार हमला बोला. सीएस कार्यालय के समक्ष धरना देकर आक्रोश जताया. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव आदित्य नाथ झा ने की. संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति के तानाशाही रवैये के जद में संविदा कर्मी किसी हाल में भी नहीं आयेंगे.
आंदोलन को धारदार बनाने के लिये शनिवार को उग्र प्रदर्शन किया जायेगा. सरकार जब तक हमारी मांगे नहीं मानती है तब तक सेवा को पूरी तरह ठप रखेंगे. मौके पर अमित कुमार, सुमित कुमार, सुनीत कुमार, पिंटू कुमार, गणेश कुमार, चंदन कुमार, प्रभात कुमार, बिंदु कुमारी सिंह, गोपगुट के अध्यक्ष अजय कुमार, डा. जुनैद, डा. अभिनिष गुप्ता, दीलीप कुमार सिंह, रीता कुमारी, वंदना कुमारी, कुमारी रुमा, आशा देवी, लालो देवी आदि उपस्थित थे.
संविदाकर्मियों के समर्थन में उतरे विधायक
राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने संविदाकर्मियों को नौकरी से हटाने की धमकी क ो शर्मनाक व निंदनीय बताया है. वहीं आंदोलन का समर्थन करते हुये समान काम, समान वेतन को जायज ठहराया है. सरकार की दमानात्मक नीति की आलोचना करते हुये आम लोगों के हित में जल्द से जल्द गतिरोध समाप्त करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >