चार थानाध्यक्ष हुए इधर-से-उधर

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुये जिले के चार थानाध्यक्षों को बदल दिया है. वहीं उजियारपुर में फिलहाल किसी के पदस्थापन की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर के थानाध्यक्ष अमजद अली को बंगरा, बंगरा के थानाध्यक्ष अमित कुमार को सरायरंजन, हसनपुर के थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर […]

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुये जिले के चार थानाध्यक्षों को बदल दिया है. वहीं उजियारपुर में फिलहाल किसी के पदस्थापन की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर के थानाध्यक्ष अमजद अली को बंगरा, बंगरा के थानाध्यक्ष अमित कुमार को सरायरंजन, हसनपुर के थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर को कल्याणपुर, उजियारपुर के थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह को हसनपुर का नया थानेदार बनाया गया है. पुलिस सूत्रों आने वाले दिनों में अभी कुछ और थानाध्यक्षों को इधर-से-उधर किये जाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >