दोनों गुटों से आठ घायल
अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर हालत में महिला रेफर
दुष्कर्म के आरोप के बाद दो गुटों के बीच हुई मारपीट
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जमकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में थाने को मौखिक सूचना दी गयी है. दुष्कर्म की घटना के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. पीड़ित महिला को डॉक्टर ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.
इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह शौच के लिए जा रही 24 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन पकड़कर महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया. उसके बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया. बेहोश अवस्था में देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी. उसके बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी होते होते जमकर मारपीट हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर
कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्षों द्वारा मौखिक सूचना दी गयी है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
दुष्कर्म पीड़िता रेफर
दलसिंहसराय. दलसिंहसराय के घटहो थाने के मनियारपुर गांव में बीते सप्ताह मंगलवार की रात किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में अनुमंडल अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराये जाने के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया़ वहीं एसआइ शाहजहां खां के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची एएसआइ कोयली मिंज ने पीड़िता का बयान दर्ज किया़ बयान में पीड़िता ने बीते मंगलवार की रात गांव के रिश्ते में लगने वाले चाचा लालबाबू पासवान को आरोपित करते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाया है. वहीं मामला घटहो थाना क्षेत्र के मनियारपुर में होने को लेकर थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने घटहो थाने के पहुंचे एएसआइ विनय कुमार को पीड़िता किशोरी को उनके हवाले कर दिया़ मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई किये जाने की बात कही़ वहीं पीड़िता की मां भी पुलिस के साथ गयी.
