पूसा स्टेशन पर नाबालिग के पास से चोरी का मोबाइल जब्त

समस्तीपुर. खुदीरामबोस पूसा स्टेशन पर नाबालिग के पास से एक चोरी का मोबाइल आरपीएफ ने बरामद किया है. आरपीएफ नारायण अनंत के कांस्टेबुल रूपक कुमार सिंह ने चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग को रेल पुलिस समस्तीपुर के हवाले सौंप दिया. शुक्रवार की रात 13057 आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन खुदीरामबोस पूसा स्टेशन से खुल रही […]

समस्तीपुर. खुदीरामबोस पूसा स्टेशन पर नाबालिग के पास से एक चोरी का मोबाइल आरपीएफ ने बरामद किया है. आरपीएफ नारायण अनंत के कांस्टेबुल रूपक कुमार सिंह ने चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग को रेल पुलिस समस्तीपुर के हवाले सौंप दिया. शुक्रवार की रात 13057 आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन खुदीरामबोस पूसा स्टेशन से खुल रही थी.
एक नाबालिग तेजी से उतरने लगा. आरपीएफ कांस्टेबुल को उसके पास से एक मोबाइल मिला. नाबालिग से पूछताछ कर रहे थे कि उसी मोबाइल पर कॉल आ गया. फोन रिसीव करने पर उतर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के निवासी रामदयाल ने बताया कि वह मोबाइल उसके पिता रामअवध का है. ट्रेन से ही उनका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >