घर में सो रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली, मौत, पति पंजाब में करता है मजदूरी

उजियारपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जहां पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है वहीं समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला. मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का है जहां घर में सो रही महिला की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार भगवानपुर कमला पंचायत […]

उजियारपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जहां पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है वहीं समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला. मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का है जहां घर में सो रही महिला की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड एक सैदपुर बलूअर गांव में गुरुवार की देर रात करीब बारह बजे रात में अज्ञात अपराधियों ने खिड़की के रास्ते घर में सो रही एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. दो गोली महिला के सीने पर लगी है.

घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतका का नाम सजनी देवी है जिसकी उम्र 40 वर्ष बतायी जा रही है. महिला के पति का नाम सुरेन्द्र साह है. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह व एसआई सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.परिजनों के अनुसार मृतका के पति पंजाब में मजदूरी करता है. बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है.

मृतका के चार बच्चे हैं. दो लड़की व दो लड़का.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >