समस्तीपुर : सदर अस्पताल स्थित मलेरिया भवन की छत का मलवा गुरुवार को अचानक टूट कर गिरने लगा. इसके कारण नीचे बैठकर काम कर रहे मलेरिया कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी. हालांकि, इस दौरान किसी कर्मचारी को चोट नहीं लगी. अन्यथा मामला गंभीर हो सकता था. इस घटना के कारण काफी देर तक कार्यालय में सन्नटा पसरा रहा. बाद में हिम्मत जुटाकर कर्मचारी वापस कार्यालय कक्ष में दाखिल हुए. साथ ही घटना की सूचना विभागीय प्रभारी को तत्काल देकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की गुजारिश की. ताकि कार्यालय के कर्मी सुरक्षित होकर अपना कामकाज निबटा सके.
ऑफिस छोड़ भागे कर्मचारी हादसा टला. जर्जर मलेरिया भवन की छत का गिरा मलबा
समस्तीपुर : सदर अस्पताल स्थित मलेरिया भवन की छत का मलवा गुरुवार को अचानक टूट कर गिरने लगा. इसके कारण नीचे बैठकर काम कर रहे मलेरिया कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी. हालांकि, इस दौरान किसी कर्मचारी को चोट नहीं लगी. अन्यथा मामला गंभीर हो सकता था. इस घटना के कारण काफी देर तक कार्यालय में […]

जानकारी के अनुसार, मलेरिया भवन में संतोष कुमार व अन्य कर्मचारी बैठकर अपना काम निबटा रहे थे. तभी छत का टुकड़ा टूट कर नीचे गिरने लगा. वे भवन से निकल कर बाहर की ओर भागे. साथ ही अन्य कर्मचारी भी
घटना के बाद बाहर निकल गये. जिला वैक्टर रोग जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले मलेरिया विभाग को इस भवन में शिफ्ट किया गया था. भवन की छत जर्जर है. कर्मचारी जान हथेली पर लेकर अपनी ड्यूटी करते हैं. इसको लेकर विभागीय पदाधिकारियों को लिखा जायेगा. ताकि अविलंब भवन को लेकर मार्ग दर्शन मिल सके.