स्कूल संचालन अवधि में बंद रहेंगे कोचिंग
समस्तीपुर : समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ डीएम ने जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं बीइओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय संचालन अवधि में अब कोचिंग संस्थानों का संचालन नहीं किया जायेगा़ डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को इस अवधि में […]
समस्तीपुर : समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ डीएम ने जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं बीइओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय संचालन अवधि में अब कोचिंग संस्थानों का संचालन नहीं किया जायेगा़ डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को इस अवधि में कोचिंग संस्थानों की जांच कर प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़
इस क्रम में ग्रेड डी व ई प्राप्त करनेवाले छात्रों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता जताते हुए सीआरसीसी के द्वारा शिक्षा के स्तर से इन छात्रों के बौद्धिक स्तर के अनुरूप पठन-पाठन की व्यवस्था करने को कहा़ साथ ही खराब प्रदर्शन करनेवाले विद्यालयों को चिह्नित कर बीइओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ समय-समय पर सभी बीइओ को कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया़ डीएम ने समीक्षा के क्रम में डीपीओ एसएसए के द्वारा चलाये गये कार्यक्रम मिशन परख की भूरी-भूरी प्रशंसा की़
एक-एक पंचायत के नोडल पदाधिकारी बने बीइओ
स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी बीइओ को अपने-अपने प्रखंड के एक-एक पंचायत का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है़ नोडल पदाधिकारी अपने पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने व बैठक कर जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग के लिए कहेंगे. बैठक के क्रम में डीएम ने एक नवंबर से सभी प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति व हस्ताक्षर बनवाने का निर्देश दिया़ वहीं नवनिर्मित शिक्षा भवन को 11 अक्तूबर तक हस्तगत कराने का भी आदेश दिया़ मौके पर डीइओ सत्येंद्र झा, डीपीओ स्थापना रामचंद्र मंडल, डीपीओ लेखा व योजना संजय कुमार चौधरी, डीपीओ एसएसए देवविंद सिंह, डीपीओ एमडीएन अवधेश प्रसाद सिंह व सभी बीइओ उपस्थित थ़े