स्वच्छता का अलख जगायेगी परिषद
समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र में स्वच्छता एवं खुले में शौच से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा. नगर परिषद ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. नगर परिषद शहर को स्वच्छ एवं खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए छात्रों व युवाओं का सहयोग लेगा. नगर विकास विभाग ने इसके लिए नप को […]
समस्तीपुर : शहरी क्षेत्र में स्वच्छता एवं खुले में शौच से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा. नगर परिषद ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. नगर परिषद शहर को स्वच्छ एवं खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए छात्रों व युवाओं का सहयोग लेगा. नगर विकास विभाग ने इसके लिए नप को निर्देश भेजा है. इसके तहत स्काउट एंड गाइड, एनसीसी,
एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र के छात्रों व युवाओं को में लगाया जायेगा. युवाओं की टोली अहले सुबह वार्डों में जाकर खुले में शौच जाने वाले या गंदगी फैलाने वाले को ऐसा नहीं करने के प्रति जागरूक करेंगे. खुले में शौच करने या गंदगी से लोगों को होने वाली बीमारियों की जानकारी देंगे. नगर परिषद के 29 वार्डों में छात्रों व युवाओं की टोली लगायी जायेगी. सरकार के इतने प्रचार प्रसार व जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद नगर परिषद क्षेत्र के कई मुहल्ले में खुले में शौच जारी है.
युवाओं व छात्रों की टोली होगी पुरस्कृत
स्वच्छता एवं खुले में शौच से मुक्ति के लिए अभियान में सहयोग करने वाले छात्रों व युवाओं की टोली को नगर परिषद के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. नगर परिषद युवाओं को टोपी व टी शर्ट देगी. साथ ही सभी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करेगी. सूत्रों की मानें तो कुछ प्रोत्साहन राशि देने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है.
शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा वार्डों में जगारूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए युवाओं एवं छात्रों की टोली का सहयोग लिया जायेगा. बोर्ड की बैठक में इस संबंध में निर्णय लेने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.
अरविंद कुमार,
नगर प्रबंधक, नप,समस्तीपुर