शहर के काशीपुर, माधुरी चौक और बहादुरपुर में दी दबिश
समस्तीपुर : लूट के एक मामले में बेगूसराय की पुलिस ने मंगलवार की शाम नगर पुलिस की मदद से शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की. शहर के काशीपुर स्थित एक मकान में पहुंच कर पुलिस ने एक युवक से उसके नाम निकले सिम को लेकर काफी देर तक पुलिस पूछती रही, लेकिन युवक के इनकार के बाद पुलिस वापस लौट गयी. इसके बाद टीम ने माधुरी चौक
ओर बहादुरपुर में भी खोजबीन की. पुलिस सूत्रों की मानें, तो पुलिस रामकुमार नामक व्यक्ति की तलाश कर रही थी. लेकिन, उसे सफलता नहीं मिली. सूत्र बताते हैं कि बेगूसराय में एक माह पूर्व हुई लूट के तार समस्तीपुर से जुड़ा है. लूट में शामिल अपराधियों ने जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया था, उसका सिम शहर के एक युवक के नाम पर निर्गत है. समाचार प्रेषन तक छापेमारी जारी थी
