तराई व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

समस्तीपुर : अगले तीन दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वामानुमन में कहा गया है कि तराई व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है. आसमान में बादल छाये रहेंगे. डा. आरपीसीएयू पूसा स्थित ग्रामीण मौसम परामर्शी सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में चार […]

समस्तीपुर : अगले तीन दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वामानुमन में कहा गया है कि तराई व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है. आसमान में बादल छाये रहेंगे. डा. आरपीसीएयू पूसा स्थित ग्रामीण मौसम परामर्शी सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में चार से आठ किलो मीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से मुख्यत: पछुआ हवा चलेगी.

अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान के 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने पिछात बोयी गई धान की फसल जो कल्ले बनने की अवस्था में है उसमें 30 किलोग्राम नेत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी है.
बरसात के दिनों में परती खेतों एवं खेतों के मेड़ पर अत्यधिक दूब, मोथा, घास वाली जंगल उग आते हैं जिसमें कीट-व्याधि अपना निवास स्थान बनाकर अपने अंडे को सुरक्षित रखते हैं. आसपास के फसलों में अत्यधिक नुकसान पहुंचाते हैं.
इसलिए इन जंगलों को नष्ट करने के लिए खरपतवारनाशी दवा का छिड़काव करने की नसीहत दी है. बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >