घर बैठे मिलेगी जानकारी पहल. अब थानों के सभी अभिलेख भी होंगे ऑनलाइन

समस्तीपुर : अब पुलिस विभाग भी पूरी तरह डिजिटल होगी. थानों के सभी प्रकार के अभिलेखों को ऑन लाइन किया जायेगा. इसको लेकर विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, इसे मूर्त रूप देने के लिए थानों में वायरिंग के कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है. इसके […]

समस्तीपुर : अब पुलिस विभाग भी पूरी तरह डिजिटल होगी. थानों के सभी प्रकार के अभिलेखों को ऑन लाइन किया जायेगा. इसको लेकर विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, इसे मूर्त रूप देने के लिए थानों में वायरिंग के कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है. इसके साथ ही इसमें काम आने वाले जरूरी उपस्करों की आपूर्ति भी शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने सभी थानों को ऑन लाइन बनाने में जुटी है.

योजना धरातल पर उतरने के बाद पुलिस थानों की वेबसाइट पर किसी भी व्यक्ति को घर बैठे किसी भी कांड से संबंधित मौजूदा स्थिति की जानकारी मिल सकेगी. पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी अपने ही कार्यालय में संबंधित कांडों की जानकारी एक क्लिक करते ही देख पायेंगे. इसमें खास बात यह है कि पुलिस विभाग किसी भी केस की प्राथमिकी से लेकर इसकी जांच रिपोर्ट, गिरफ्तारी, आरोपितों के जेल भेजे जाने या फिर बेल पर होने की जानकारी को भी अपलोड रखेगी.

इसके साथ ही यदि कोर्ट ने किसी कांड के आरोपित को सजा सुना दिया है या फिर उन्हें रिहा कर दिया है, तो उसकी सूची भी संबंधित थानों की पुलिस को कोर्ट से लाकर अपने साइट पर अपलोड करना है. इसके अलावा पुलिस थानों के स्टेशन डायरी, निरीक्षण पंजी समेत अन्य गतिविधियां भी इसमें दर्ज रहेगी. कुल मिलाकर अब प्रत्येक थाने पेपर लेस हो जायेंगे. इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल सकेगा.

एफआइआर हो रही ऑन लाइन :
पुलिस थानों में फिलहाल एफआइआर ऑन लाइन किये जा रहे हैं. इसके अलावा प्राथमिकी से जुड़ी जांच समेत अन्य कार्रवाई को फिलवक्त कागजों पर ही दर्ज किया जा रहा है. ऑन लाइन एफआइआर से मिली सहूलियत को देखते हुए विभाग ने अब थानों को पेपर लेस करने की ठान ली है.
लोगों की सुविधा के लिए विभाग की पहल
थानों में उपकरण लगाने का काम शुरू
थानों को पेपर लेस बनाने का कार्य योजनाबद्ध है. इस दिशा में कार्य किये जा रहे हैं. जल्द ही इस कार्य को धरातल पर उतारा जायेगा.
मिथिलेश कुमार सिंह, मेजर, पुलिस केंद्र समस्तीपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >