अपराध की योजना बनाते दो गिरफ्तार, तीन फरार

समस्तीपुर : शहर के रेलवे कॉलोनी ज्ञानोदय रोड से नगर पुलिस ने सोमवार की रात दो अपराधियों की गिरफ्तार किया. वहीं इनके तीन अन्य शागिर्द मौके से फरार हो गये. पुलिस ने एक वैगन आर कार व चाकू बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना तैयार […]

समस्तीपुर : शहर के रेलवे कॉलोनी ज्ञानोदय रोड से नगर पुलिस ने सोमवार की रात दो अपराधियों की गिरफ्तार किया. वहीं इनके तीन अन्य शागिर्द मौके से फरार हो गये. पुलिस ने एक वैगन आर कार व चाकू बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना तैयार कर रहे थे. फरार अपराधियों के पास हथियार होने की संभावना जतायी जा रही है. पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुट गयी है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ निवासी अजरुन दास व रवींद्र कुमार दास के रूप में की गयी है.

वहीं फरार अपराधियों की पहचान इनलोगों ने पुलिस को शहर के आदर्श नगर निवासी सन्नी कुमार, मोहनपुर निवासी शशि कुमार और ढिरमैना के रूप में बतायी है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात नगर थाने की गश्ती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्ञानोदय रोड में कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्र हुए हैं. तत्काल हड़कत में आयी गश्ती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की, तो सूचना सही पायी गयी. इस बीच पुलिस के आने की भनक लगते ही तीन अपराधकर्मी अंधेरे का लाभ उठा कर मौके से फरार होने में सफल हो गये. अजरुन व रवींद्र को पुलिस ने मौके से दबोच लिया. पूछताछ के दौरान इन दोनों अपराधियों ने अपने फरार हुए साथियों की पहचान बतायी. इसके बाद नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार अपराधियों के घर दबिश भी दी. लेकिन इनमें से कोई भी हाथ नहीं आया. पुलिस का बताना है कि स्टेशन के पास ये अपराधी यात्रियों के साथ कई बार लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. छापेमारी दल में नगर थाने के पुअनि विजय प्रकाश आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >