समस्तीपुर : विगत एक सप्ताह से बूढ़ी गंडक के जलस्तर में गिरावट सोमवार को भी जारी रही. समस्तीपुर रेलपुल के पास नदी का जलस्तर घटकर अब लाल निशान के करीब आ चुका है. हालांकि, अभी भी यह लाल निशान से एक फुट ऊपर बह रहा है. रोसड़ा में बूढ़ी गंडक को लाल निशान के करीब आने में तीन से चार दिनों का वक्त लगने की उम्मीद है. यहां बूढ़ी गंडक अपने खतरे के निशान से 4.25 फुट ऊपर बह रही है. सोमवार को दोनों जगहों पर नदी के जलस्तर में तेज गिरावट दर्ज की गयी है. समस्तीपुर रेल पुल के पास बूढ़ी गंडक का जलस्तर 50 सेमी घटकर 46.05 मीटर पर आ गया था. रोसड़ा रेल पुल के पास बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 48 सेमी की गिरावट दर्ज की गयी थी. जल संसाधन विभाग की मानें, तो रोसड़ा में भौगोलिक कारणों के कारण जलस्तर समस्तीपुर रेलपुल के मुकाबले धीमी गति से नीचे आ रहा है. समस्तीपुर रेल पुल के पास गार्टर व पुल के पाये से नीचे जलस्तर आ चुका है.
लाल निशान के करीब पहुंंची बूढ़ी गंडक नदी
समस्तीपुर : विगत एक सप्ताह से बूढ़ी गंडक के जलस्तर में गिरावट सोमवार को भी जारी रही. समस्तीपुर रेलपुल के पास नदी का जलस्तर घटकर अब लाल निशान के करीब आ चुका है. हालांकि, अभी भी यह लाल निशान से एक फुट ऊपर बह रहा है. रोसड़ा में बूढ़ी गंडक को लाल निशान के करीब […]
