जुर्माने के साथ परमिट होगा रद्द

समस्तीपुर : जिले में यात्री बसों में ओवरलोडिंग करने वालों की खैर नहीं है. यात्री बस में ओवरलोडिंग पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ-साथ उसका रूट परमिट रद्द करने की अनुशंसा वरीय अधिकारी से की जायेगी. डीटीओ लालबाबू सिंह ने लगातार बस पर क्षमता से अधिक पैसेंजरों को लेकर जा रही बसों पर शिकंजा कसने […]

समस्तीपुर : जिले में यात्री बसों में ओवरलोडिंग करने वालों की खैर नहीं है. यात्री बस में ओवरलोडिंग पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ-साथ उसका रूट परमिट रद्द करने की अनुशंसा वरीय अधिकारी से की जायेगी. डीटीओ लालबाबू सिंह ने लगातार बस पर क्षमता से अधिक पैसेंजरों को लेकर जा रही बसों पर शिकंजा कसने के लिए यह फैसला लिया है.

डीटीओ ने बताया कि बस पर क्षमता से अधिक पैसेंजर बिठाने के कारण अक्सर दुर्घटना होती है. दुर्घटना के समय प्रशासन को दोषी ठहराया जाता है. प्रशासन अब ऐसे बसों को चिह्नित कर रहा है. पकड़े जाने पर बस पर 5000 रुपये तक जुर्माना लगाया जायेगा. बस को जब्त कर उसका परमिट रद्द करने के लिए कमिश्नर से अनुशंसा की जायेगी. डीटीओ ने बताया कि अगस्त महीने में परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के मामले में आठ यात्री बसों को पकड़ा. उनसे पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं परमिट रद्द करने की अनुशंसा की गयी है. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही परमिट रद्द कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है.

बता दें कि परिवहन विभाग ने अगस्त महीने में ओवर लोडेड ट्रकों से एक लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया. ओवर लोडिंग रोकने के लिए परिवहन विभाग चौकस हो गया है. विभाग की ओर से ओवर लोडेड ट्रक पर भी शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. एमवीआइ आर रंजन व डीटीओ एनएच 28 पर लगातार ओवर लोडेड ट्रकों की धर पकड़ कर रहे हैं.
पिछले महीने डीटीओ ने की आठ बसों का परमिट रद्द करने की अनुशंसा
एनएच पर चल रहे ओवर लोड वाहनों की धर-पकड़ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >