जितवारपुर पीएसएस ब्रेक डाउन, पांच घंटे गुल रही बिजली

समस्तीपुर : बारिश से जितवारपुर पीएसएस की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गयी है. अनेक स्थानों पर फाॅल्ट होने से ग्राहकों के घरों की बिजली गुल रही. शहर के टाउन वन, सारी, देसुआ व पेपर मिल के हजारों ग्राहकों को शाम चार तक बिजली नहीं मिल पायी थी. बिजली गायब होने से लोगों के सामने पेयजल संकट […]

समस्तीपुर : बारिश से जितवारपुर पीएसएस की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गयी है. अनेक स्थानों पर फाॅल्ट होने से ग्राहकों के घरों की बिजली गुल रही. शहर के टाउन वन, सारी, देसुआ व पेपर मिल के हजारों ग्राहकों को शाम चार तक बिजली नहीं मिल पायी थी. बिजली गायब होने से लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया. जानकारी के अनुसार, जितवारपुर पीएसएस से जुड़े फीडरों में बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति दी गयी, तो लोकल फॉल्ट के कारण पावर हॉल्ट नहीं कर पाता था. कई बार ट्रायल लेने के बाद 11 केवीए को ब्रेक डाउन घोषित कर एसडीओ को सूचना दी गयी.

वहीं करीब 12:20 बजे 33 केवीए ब्रेक डाउन चला गया. इस वजह से समस्या और बढ़ गयी. फॉल्ट को दुरुस्त करने में बिजली कंपनी के अधिकारियों व मानव बलों को घंटों लग गये. कई जगहों पर पेड़ों की डाल लाइनों पर टकराने से फॉल्ट आया, तो कहीं इंसूलेटर पंक्चर होना बताया गया. जेइ सल्यानंद साहू ने बताया कि वह अपने मानव बलों के साथ पेट्रोलिंग में थे. इसी बीच पता चला कि जमुआरी के निकट 33 हजार का तार इंसूलेटर पंक्चर है. उसे फिर दुरुस्त करने की कवायद शुरू की गयी.
हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही थी. शहर में कई मोहल्ले हाइ टेंशन लाइन की जद में : शहर में कई मोहल्ले हाइ टेंशन लाइन की जद में है. घरों के ऊपर 33 केवी व 11 केवी लाइन का खतरा मंडरा रहा है. लोग छत पर चढ़ भी नहीं सकते. न ही कोई निर्माण करा सकते हैं. इसके बावजूद प्लाॅट काट बेच दिये. अब लोगों को मकान निर्माण परेशानी आ रही है. जिन मकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है वहां बिजली कंपनी नियमों की अनदेखी करते हुए मीटर कनेक्शन भी दे दिये. कई इलाकों में बारिश के समय पोल में करेंट आता है. धरमपुरवासियों ने बिजली कंपनी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. बिजली कंपनी का कहना हाइ टेंशन लाइन पुराने समय से है. शहर के बीएड कॉलेज के आसपास बसे कॉलोनी, इंद्र नगर, धरमपुर, श्री कृष्णापुरी सहित कई क्षेत्रों में हाइटेंशन लाइन के नीचे आवासीय मकान बने हुए हैं. जहां बारिश में विद्युत पोल से करेंट की शिकायत रहती है. धरमपुर बांध के निकट बसे राहुल कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने से मकानों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन टकराने से चिंगारी निकली है और पोल में करेंट आता है. वहीं 33 केवीए तार भी जर्जर हो चुका है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. जर्जर हाइटेंशन लाइन की समस्या को लेकर आवेदन दिया था. शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >