शिवाजीनगर : ओपी क्षेत्र के पुरणदाही गांव में शुक्रवार रात्रि बांध टूटने की अफवाह पर नींद में ही भागने के दौरान गड्ढे में भरे पानी में गिरने से वृद्ध की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि दो बजे के अचानक किसी ने हल्ला कर दिया कि पुरानदाही गांव के समीप स्लुइस गेट धस जाने के कारण बांध टूट गई है. यह सुन छत पर सो रहे श्रीलाल मंडल (65) नींद में ही छत से नीचे आना चाह रहे थे. उसी दौरान सीढ़ी के रास्ते न आकर छत से सीधे नीचे पास के गहरे पानी में जा गिरे. गहरे पानी में गिरकर डूबने से ही मृतक श्रीलाल मंडल की मौत हो गई. मृतक की पत्नी इनर देवी जब पति की खोजबीन की तो अगली सुबह पास के गड्ढे के पानी में उनके शव को तैरता देखा गया.
गहरे पानी में डूबने से वृद्ध की हुई मौत
शिवाजीनगर : ओपी क्षेत्र के पुरणदाही गांव में शुक्रवार रात्रि बांध टूटने की अफवाह पर नींद में ही भागने के दौरान गड्ढे में भरे पानी में गिरने से वृद्ध की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि दो बजे के अचानक किसी ने हल्ला कर दिया कि पुरानदाही गांव के समीप स्लुइस गेट धस […]
