करंट से महिला समेत दो की मौत

सरायरंजन के जगदीशपुर व ताजपुर बाजार में हुई घटना बिजली पंखा बना दोनों ही घटना में मौत का कारण ताजपुर : थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बैंक ऑफ इंडिया के निकट एक भूजा दुकानदार की मौत बिजली के करंट लग जाने से हो गयी. घटना के वक्त वह पंखे का तार ठीक कर रहा […]

सरायरंजन के जगदीशपुर व ताजपुर बाजार में हुई घटना

बिजली पंखा बना दोनों ही घटना में मौत का कारण
ताजपुर : थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बैंक ऑफ इंडिया के निकट एक भूजा दुकानदार की मौत बिजली के करंट लग जाने से हो गयी. घटना के वक्त वह पंखे का तार ठीक कर रहा था. इसी बीच करंट आ जाने उसकी चपेट में आ गया. मृतक उतर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पक्खनपुर गांव का रवि कुमार (22) बताया गया. वह किराये की दुकान लेकर भूजा बेचता था. घटना के बाद लोगों ने बाजार के अन्य स्थानों पर भूजा दुकान चला रहे उसके रिश्तेदारों को बुलाकर मृतक को सौंप दिया. परिजन एंबुलेंस से उसके शव को गांव ले गये. घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी. भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह,
प्रभात रंजन गुप्ता, मो. अबूबकर आदि ने उसकी मौत पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन एवं बिजली विभाग से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग के साथ लगातार बिजली से हो रही दुर्घटना एवं मौत पर रोक लगाने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है.
वहीं सरायरंजन के घटहो ओपी क्षेत्र की मणिकपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह बिजली के करंट से 30 वर्षीय महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतका की पहचान गांव के रामगुलाम महतो की पत्नी गीता देवी (30) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार महिला मक्का का उलवा कर रही थी. इसी दौरान वह बिजली का पंखा अपने इधर घुमाने लगी. इसी क्रम में पंखा में करंट आ गया. महिला करंट की चपेट में आ गयी. महिला की मौत मौके पर ही हो गयी. समाचार लिखे जाने तक इस घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. इस घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. आसपास के गांव में भी मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. स्थानीय मुखिया गुड्डु राय एवं जिला पार्षद हरेराम सहनी ने मृतका के परिजन से मिलकर उनके प्रति शोक प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >