कॉलेज की छत का गिरा प्लास्टर

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की छत के टूट कर गिरने की लगातार हो रही घटना से विभाग के शिक्षक और छात्र दहशत में हैं. गुरुवार को हुई ऐसी ही घटना में पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र व विभागाध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा बाल-बाल बचे जब छत के प्लास्टर का एक बड़ा […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की छत के टूट कर गिरने की लगातार हो रही घटना से विभाग के शिक्षक और छात्र दहशत में हैं. गुरुवार को हुई ऐसी ही घटना में पीजी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र व विभागाध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा बाल-बाल बचे जब छत के प्लास्टर का एक बड़ा सा हिस्सा आ गिरा. छत के टूटने के कारण प्रयोगशाला में अब तक कई उपकरण भी नष्ट हो चुके हैं. प्रयोगशाला जहां पीजी के वर्ग भी संचालित होते हैं कभी भी बड़े हादसा के कारण ध्वस्त हो सकता है.
वहां रखे सामान नष्ट हो सकते हैं. विभागाध्यक्ष ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कई बार आग्रह किये जाने के बाद भी कालेज प्रशासन द्वारा अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है. और जगहों पर भी कालेज के भवन की स्थिति खराब है. जंतु विज्ञान के छात्र अभिषेक, अतुल, सुनील, पूजा, खुशबू आदि छात्र-छात्राओं ने भी इस स्थिति पर दुख व्यक्त किया है. प्रयोगशाला व वर्ग के लिए तात्कालिक तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है.
समस्तीपुर कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डाॅ प्रभात कुमार ने भी गिर रहे भवनों को तुरंत मरम्मत कराने और वर्ग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. उन्होंने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रुम की व्यवस्था किये जाने की आवश्यकता भी रेखांकित की है. कई छात्राओं का भी कहना है कि उनके लिए कालेज में कॉमन रूम नहीं होने के कारण उन्हें कॉलेज कैंपस में देर तक रहने में परेशानी होती है.
मकान पर ठनका गिरने से महिला जख्मी : विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बाजार में गुरुवार की सुबह ठनका के प्रभाव से एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ़ वहीं घर में बैठी गृहिणी पक्के घर की छत का टुकड़ा टूट कर गिरने से जख्मी हो गयी़ जानकारी के मुताबिक, ठनका दो मंजिले मकान की छत पर गिरा़ घर के भीतर बैठी गृहिणी जुगेश्वर साह की पत्नी के ऊपर छत का टुकड़ा टूटकर गिरने से वह जख्मी हो गयी़ स्थानीय तौर पर उसकी चिकित्सा करायी गयी है़ महिला स्वास्थ्य बतायी गयी है़ वहीं घर में बिजली के सर्किट में आग लग जाने से घर में रखे फ्रीज, टीवी के जल जाने व बिजली के सामान नष्ट होने की जानकारी दी गयी है़ दूसरी ओर बढ़ौना गांव के कुंवर टोल में ठनका की चपेट में आने से शिवचंद्र कुंवर की भैंस की मौत हो गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >