चार रेलखंडों पर परिचालन शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में बाढ़ का पानी कम होने पर शुक्रवार से चार रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. इससे वहां फंसे लोगों को बड़ी राहत मिली है. समस्तीपुर डीआरएम आरके जैन खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेलखंड का निरीक्षण करने गये. उन्होंने बताया कि दरभंगा से सीतामढ़ी, सीतामढ़ी […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में बाढ़ का पानी कम होने पर शुक्रवार से चार रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. इससे वहां फंसे लोगों को बड़ी राहत मिली है. समस्तीपुर डीआरएम आरके जैन खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेलखंड का निरीक्षण करने गये. उन्होंने बताया कि दरभंगा से सीतामढ़ी,

सीतामढ़ी से ढेंग, रक्सौल से कुंडवा चैनपुर एवं मधेपुरा से पूर्णिया के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. इन चारों रेलखंडों पर फिलहाल ट्रेनों की स्पीड नियंत्रित कर चलायी जायेगी. डीआरएम ने बताया कि कुंडवा चैनपुर से ढेंग के बीच रेल पुल बाढ़ के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. इस कारण रक्सौल सीतमाढ़ी रेल खंड पर कुंडवा चैनपुर से ढेंग के बीच

चार रेलखंडों पर
अभी
ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सकेगा. पुल को पुन: बनवाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जायेगी. चार रेलखंडों पर परिचालन शुरू कर दिये जाने से वहां फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री अब आसानी से पहुंचने लगी है. डीआरएम ने बाढ़ के पानी के कम होने पर वहां बीमारी फैलने की आशंका जतायी है.इसके मद्देनजर उन इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर व चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल में बाढ़ का पानी कम होने पर शुक्रवार से चार रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. इससे वहां फंसे लोगों को बड़ी राहत मिली है. समस्तीपुर डीआरएम आरके जैन खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेलखंड का निरीक्षण करने गये. उन्होंने बताया कि दरभंगा से सीतामढ़ी, सीतामढ़ी से ढेंग, रक्सौल से कुंडवा चैनपुर एवं मधेपुरा से पूर्णिया के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. इन चारों रेलखंडों पर फिलहाल ट्रेनों की स्पीड नियंत्रित कर चलायी जायेगी. डीआरएम ने बताया कि कुंडवा चैनपुर से ढेंग के बीच रेल पुल बाढ़ के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. इस कारण रक्सौल सीतमाढ़ी रेल खंड पर कुंडवा चैनपुर से ढेंग के बीच
चार रेलखंडों पर
अभी
ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सकेगा. पुल को पुन: बनवाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जायेगी. चार रेलखंडों पर परिचालन शुरू कर दिये जाने से वहां फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री अब आसानी से पहुंचने लगी है. डीआरएम ने बाढ़ के पानी के कम होने पर वहां बीमारी फैलने की आशंका जतायी है.इसके मद्देनजर उन इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर व चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >