सावधान!. दलसिंहसराय, हसनपुर व सिंघिया के विष्णुपुरडीहा की घटना
उजियारपुर : प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड नौ सहनी टोले में मंगलवार की रात एक महिला की चोटी काटने की घटना सामने आयी है. पीड़िता पलट सहनी की पत्नी बतायी गयी है. घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गयी. पीड़िता के ससुर सोगारथ सहनी ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक महिला के सिर में दर्द होने लगा. वह घर में सो रही थी. इसी बीच थोड़ी देर के बाद रहस्यमय ढंग से चोटी से बाल कटकर नीचे गिर गया. इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को ग्रामीणों की भीड़ लग गयी.
पीड़िता की सास ने बुधवार को चोटी से कटे बाल दिखाते हुए बतायी कि घटना के बाद से उनकी पतोहू बेहोश है. दूसरी ओर दलसिंहसराय के केवटा गांव के वार्ड तीन में बुधवार को फिर एक लड़की के बाल कटने व उसके बेहोश हो जाने को लेकर चर्चा व अफवाह उड़ी़ लड़की महेंद्र साह की पोती बतायी गयी है़ बेहोश हो जाने पर उसे एनएच 28 स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भरती कराया गया़ जहां इलाज के बाद उसे होश आया़ घटना को लेकर उसके घर वालों व पंचायत की पूर्व मुखिया नीलम देवी ने बताया कि लड़की अपने घर में भूंजा-भूंज रही थी़ इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गयी. तब लोगों ने उसे इलाज के लिये भरती कराया़ वहीं उसके बाल कटे होने के बाद बेहोश होने की चर्चा लोगों में देखी गयी, जो महज अफवाह समझी जा रही थी़
हसनपुर. प्रखंड के मंगलगढ़ में दो महिलाओं की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आते ही लोगों का हुजूम महिला को देखने उमड़ पड़ा. बता दें कि गांव के टुनटुन रजक की विवाहिता पुत्री सरिता देवी के बाल काटने की जानकारी परिवार के सदस्यों को मिलते ही लड़की बेहोश हो गयी. इसका इलाज ग्रामीण चिकित्सक द्वारा
किया जा रहा है, जबकि गांव के नरेश यादव की पत्नी रिंकू देवी की चोटी कटने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है. इससे गांव की महिलाओं में दहशत है.
सिंघिया. थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डीह गांव में दशम वर्ग की छात्रा को बुधवार के दिन करीब बारह बजे दिन में बाल काट लेने की घटना सामने आयी है. घटना के बारे में बताया गया कि विष्णुपुर डीहा गांव में स्व. राम प्रकाश साहू की सोलह वर्षीय पुत्री सपना कुमारी घर में सौंदर्य प्रसाधन लगा रही थी.
अचानक बाल पीछे से कट गयी. इस कमरे के ठीक बगल के कमरे में मां, बहन के साथ घर के कई सदस्य थे. चीत्कार की आवाज सुनकर मां बहन के साथ घर के सभी सदस्य दौर पहुंचे. सपना को बेहोश बगल में कटा हुआ बाल को देखकर अचंभित हुआ. उसे निजी क्लिनिक में भरती कराया. जब वह होश में आयी तब घटना की जानकारी लोगों को दी.
