रोसड़ा : शराबबंदी के बाद थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों एवं कारोवारियों द्वारा जब्त किए गए अवैध अंग्रेजी शराब को थाना परिसर में नष्ट किया गया.दंडाधिकारी के रु प में उपस्थित रोसडा सीओ शशि भूषण प्रसाद सिंह की निगरानी में कोर्ट के आदेश पर 2 मामले में जब्त शराब को नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 8/17 में महुली गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्र ी करने की सूचना पर की गई छापेमारी में धराये 6 बोतल अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया.
वहीं थाना कांड संख्या 48/17 में शाहपुर कोलहट्टा गांव में अवैध रूप से कारोबारी द्वारा बिक्री की सूचना पर जब्त 45 बोतल अंग्रेजी शराब को भी नष्ट किया गया. इस मौके पर निरीक्षक उत्पाद विपिन कुमार, थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार, एएसआई सत्येंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
