रसोइयों ने किया आत्मदाह का प्रयास

आक्रोश . काम पर वापस नहीं लिये जाने पर जतायी नाराजगी दंडाधिकारी के निर्देश पर नगर पुलिस ने लिया हिरासत में महिला थाने लाकर रसोइयों को दिलाया कार्रवाई का भरोसा बांड बनवा कर पुलिस ने किया रसोइयों को मुक्त समस्तीपुर : काम पर वापस नहीं लिये जाने से नाराज रसोइयों ने सोमवार को समाहरणालय परिसर […]

आक्रोश . काम पर वापस नहीं लिये जाने पर जतायी नाराजगी

दंडाधिकारी के निर्देश पर नगर पुलिस ने लिया हिरासत में
महिला थाने लाकर रसोइयों को दिलाया कार्रवाई का भरोसा
बांड बनवा कर पुलिस ने किया रसोइयों को मुक्त
समस्तीपुर : काम पर वापस नहीं लिये जाने से नाराज रसोइयों ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद दंडाधिकारी समीर कुमार शरण के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बिना देर किये तीनों रसोइयों को हिरासत में ले लिया. महिला थाने लाकर सभी रसाइयों की समस्याओं पर गौर करते हुए उसके निदान की दिशा में कदम उठाये जाने का भरोसा दिलाकर उसे विश्वास में लिया गया. इसके बाद रसोइयों से बांड भरवाने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया. रसोइया गिरजा देवी, सुनीता देवी व शिव कुमारी देवी ताजपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय चकमोतीपुर में कार्यरत रही थी.
इन्हें विद्यालय में मध्याह्न भोजन संबंधी सामग्री की चोरी के आरोप में विद्यालय प्रशासन ने कार्यमुक्त कर दिया था. इन रसोइयों ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया, तो पूरे मामले पर गौर करते हुए विभागीय पदाधिकारी ने इन्हें वापस काम पर रखने से संबंधित आदेश पत्र जारी कर दिया. रसोइयों का कहना है कि आदेश पत्र उपलब्ध कराये जाने के बाद भी इन्हें वापस काम पर नहीं रखा जा रहा है. इसको लेकर कई बार विद्यालय प्रशासन से लेकर जिला मुख्यालय तक के वरीय पदाधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट चुकी है. जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी जानकारी दी.
चार जुलाई को डाक के माध्यम से इन रसोइयों ने डीएम को अपना आवेदन भेजकर योगदान नहीं होने की स्थिति में 10 जुलाई को समाहरणालय परिसर में आत्मदाह करने की जानकारी दी थी. इसके बाद हरकत में आये प्रशासन ने इसकी खोज-खबर लेनी शुरू की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. सोमवार को दिन के करीब 11 बजे रसोइया झोले में केरोसिन व साथ में सलाई लेकर आत्मदाह के लिए पहुंच गयी. पहले से चौकस पुलिस ने इसे भांप लिया और इन्हें आत्मदाह करने से रोक लिया.
एमडीएम साधनसेवी ने की जांच : रसोइया सह सहायक गिरजा देवी व शिव कुमारी देवी के आवेदन पर डीपीओ ने एमडीएम प्रभारी के माध्यम से 16 अगस्त 16 व 22 सितंबर 16 को पूरे मामले की जांच करायी गयी थी. इसमें जांचकर्ता ने स्पष्ट किया था कि रसाइया वह सहयकों को एचएम के द्वारा चोरी करते हुए नहीं पकड़ा गया था. न ही सहायक शिक्षक अबु सलाम ने उन्हें चोरी करते पकड़ा. वर्तमान में उन्हें संदेह के आधार पर हटाया जाना गलत है. यहां यह भी कहा गया कि तीन रसोइयों पर संदेह था, लेकिन दो रसोइयों पर कार्रवाई से निर्णय में विरोधाभाष प्रतीत हो रहा था.
केरोसिन व माचिस लेकर पहंुची थीं
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ एमडीएम ने एचएम को नियमानुसार सभी रसोइयों व सहायकों को कार्य पर रखते हुए इस संबंध में प्रतिवेदन भी तलब किया था. लेकिन अब तक विद्यालय के एचएम ने इन्हें वापस काम पर नहीं रखा. इसके कारण इन रसोइयों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस करीब एक वर्ष के दौरान कार्यमुक्त रसोइयों ने कार्यालयों का चक्कर लगा कर इन पत्रों का हवाला देते हुए खुद को काम पर वापस लेने का अनुरोध किया जाता रहा. लेकिन बात नहीं बनी.
काम पर रखने का मिला था निर्देश
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ एमडीएम ने एचएम को नियमानुसार सभी रसोइयों व सहायकों को कार्य पर रखते हुए इस संबंध में प्रतिवेदन भी तलब किया था. लेकिन अब तक विद्यालय के एचएम ने इन्हें वापस काम पर नहीं रखा. इसके कारण इन रसोइयों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस करीब एक वर्ष के दौरान कार्यमुक्त रसोइयों ने कार्यालयों का चक्कर लगा कर इन पत्रों का हवाला देते हुए खुद को काम पर वापस लेने का अनुरोध किया जाता रहा. लेकिन बात नहीं बनी.
एचएम व सहायक शिक्षक को मिली थी चेतावनी
डीपीओ एमडीएम ने अपने पत्र के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय चकमोतीपुर के एचएम व सहायक शिक्षक अबु सलम को चेतावनी भी दी थी. पत्र में पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा था कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पर इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >