मॉडल जैसी पर्सनैलिटी, फर्स्ट AC में सफर और हरकतें ऐसी कि नहीं होगा यकीन,सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कौन है नेहा?

बिहार में शराबबंदी के बीच समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. इस मामले में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. शराब के साथ पकड़ी गई युवती के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

बिहार में शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में ट्रेन से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से करीब 75 लीटर शराब मिली. मामले में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, बिहार में शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक है, इसके बावजूद दूसरे राज्यों से शराब तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं. अब ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सामने आया है.

फर्स्ट AC से 75 लीटर विदेशी शराब की तस्करी

  • रिपोर्ट के मुताबिक रेल पुलिस को ट्रेन में शराब ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के एच-1 कोच में यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई.
  • इस दौरान एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक के सामान की तलाशी ली गई तो दोनों बैगों से बड़ी मात्रा में ब्रांडेड शराब की बोतलें बरामद हुईं.
  • तलाशी में दो सूटकेस से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. शराब मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. पुलिस ने शराब जब्त कर ली है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

  • पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवती की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है. वह समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट थाना क्षेत्र के बारी गांव की रहने वाली बताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक उसने दरभंगा के एलएस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है.
  • उसके साथ गिरफ्तार युवक की पहचान ईशान कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के करनाल का रहने वाला बताया गया है.
  • कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों और लोगों ने वीडियो और तस्वीरें बना लीं. इसके बाद नेहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे. कुछ पोस्ट में उसके लुक को लेकर भी तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं.
  • कई मीडिया रिपोर्टों में नेहा के परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ पहले शराब से जुड़े मामलों का जिक्र है.हालांकि इसका स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल उपलब्ध आधिकारिक रिकॉर्ड से नहीं होती.

तस्करी एंगल की जांच कर रही पुलिस

  • रेल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 75 लीटर शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किस जगह पहुंचाया जाना था.
  • इसके अलावा यह भी जांच किया जा रहा कि दोनों आरोपी पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल रहे हैं या नहीं.
  • फिलहाल पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
  • मामले की आगे की जांच से ही यह साफ होगा कि यह सिर्फ एक खेप थी या इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा था.

ये भी पढ़ें: कर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >