ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

सलखुआ-सिमरी बख्तियारपुर एसएच 95 सड़क मार्ग पर मुबारकपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

निजी कार्य से सलखुआ जा रहा था बाइक सवार प्रिंस कुमार सिमरी बख्तियारपुर. सलखुआ-सिमरी बख्तियारपुर एसएच 95 सड़क मार्ग पर मुबारकपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गये. घायल युवक की पहचान बनमा इटहरी प्रखंड के कासिमपुर टोलवा निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. वह अरविंद चौधरी के पुत्र हैं. जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार अपने निजी कार्य से सलखुआ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मुबारकपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अचानक मोड़ काट दिया. इससे बाइक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में प्रिंस कुमार का बायां पैर गंभीर रूप से टूट गया. इसके अलावा सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आयी है. स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >