करेंट लगने से युवक की मौत

करेंट लगने से युवक की मौत

कहरा.बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी मो. अब्दुल मतीन का 38 वर्षीय पुत्र मो मंजूर आलम का गुरुवार देर शाम अपने ही घर में बिजली तार के संपर्क में आने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मो मंजूर आलम गुरुवार शाम मजदूरी कर के अपने घर लौटा था और घरेलू कार्य में लग गया था. इसी दौरान घर में ही किसी बिजली तार के संपर्क में आ गया. घटना के बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. घटना में मौत हो जाने के बाद मृतक के परिवार सहित परिजनों में शोक की लहर छा गयी. मालूम हो कि मृतक परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था और मृतक की पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चे थे. अचानक हुई इस दुर्घटना में परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूटने जैसा माहौल बन गया है. पंचायत के मुखिया सहित समाजसेवी पवन यादव, जवाहर यादव सहित अन्य ने प्रशासन से मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग की है. जिससे मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायता मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >