सिपाही भर्ती चयन को लेकर लिखित परीक्षा कल

सिपाही भर्ती चयन को लेकर लिखित परीक्षा कल

सिपाही भर्ती चयन परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने की तैयारियों की गहन समीक्षा सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु की संयुक्त अध्यक्षता में केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के चयन परीक्षा को लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में तैयारियों की समीक्षा की गयी. जानकारी दी गयी कि परीक्षा बुधवार को जिले के बारह परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में 12 बजे मध्याह्न से दो बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता परीक्षा के अवसर पर विधि व्यवस्था के समुचित संधारण के लिए छह जोनल दंडाधिकारी सह समन्वयक प्रेक्षक, 36 स्टैटिक दंडाधिकारी व दो उड़न दस्ता पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं. परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में किसी भी परिस्थिति में मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लू टूथ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग की अनुमति नहीं दी जायेगी. जानकारी दी गयी कि परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटे पहले 10.30 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >