सहरसा. महिला जिला राजद की बैठक पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं जिला कमेटी की राजद नेत्री ने भाग लिया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2023 में जो महिला बिल तमाम दलों ने पास किया था, उसको अविलंब लागू किया जाये. एससी एसटी को कितना आरक्षण दिया जायेगा, उसको स्पष्ट किया जाये. साथ ही विगत दिनों जो महिलाओं को ठगने के लिए महिला बिल लोकसभा में लाया गया, उसके खिलाफ दो मई को महिला राजद के महिलाओं का कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल महिला जिलाध्यक्ष गुंजन देवी ने की. बैठक में प्रधान महासचिव प्रीतम कुमारी गुप्ता, सविता देवी ,वंदना देवी, रिजवाना खातून,फरजाना खातून, अरुणा देवी, डेजी कुमारी, सरिता संगम, अंजली कुमारी, मंजू देवी, प्रतिभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, प्रधान महासचिव गोविंद दास तांती, भावेश भारत, भीम कुमार भारती, जावेद अनवर, रौशन, मो फरहान, मो साहिल मौजूद थे.
दो मई को समाहरणालय पर महिला राजद का होगा प्रदर्शन
महिला जिला राजद की बैठक पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव के आवास पर गुरुवार को संपन्न हुई
