तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपरिया-बनामा सड़क पर सोमवार की शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी.

सलखुआ. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपरिया-बनामा सड़क पर सोमवार की शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. घटना हरिनसारी से पूरब हथड़ा मोड़ के समीप हुई, जहां तेज गति से आ रही बाइक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी. मृतका की पहचान सोनी देवी (38 वर्ष) पति भूपेंद्र यादव, हरिनसारी ग्राम पंचायत कोपरिया वार्ड छह थाना सलखुआ जिला सहरसा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह बहियार से काम कर घर लौट रही थी, तभी कोपरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गयी. घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन मौके पर पहुंचकर घायल महिला को तुरंत सलखुआ अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सलखुआ थाना से अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार महिला सिपाही के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार बाइक सवार की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजन में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >