सोनवर्षाराज में 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

सोनवर्षाराज के गाजीपैता में एक 35 वर्षीय महिला का शव साड़ी से फंदे पर लटका मिला. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतार दिया था. मामले की जांच जारी है.

सोनवर्षाराज (सहरसा). विराटपुर पंचायत के गाजीपैता भरना टोला में मंगलवार की अहले सुबह 35 वर्षीय महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चौकी पर रख दिया था. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गयी. वहीं जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मृतका के घर के आंगन में जुट गयी.

दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे परिजन

मृतका की सास साबित्री देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह महिला अपने तीनों बच्चों को गोतनी के पास छोड़कर उन्हें बिस्कुट खाने के लिए दिया था. इसके बाद वह अपने कमरे में चली गयी. काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ.

परिजनों ने आवाज देकर महिला को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. महिला कमरे में मृत अवस्था में बिछावन पर पड़ी मिली.

एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षाराज थाना के अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल की आवश्यक जांच-पड़ताल की और पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा घटना का कारण

थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों तथा अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >