ग्रामीणों के सहयोग से तालाब किनारे छठ घाट पर बन रहा सूर्य मंदिर

ग्रामीणों के सहयोग से तालाब किनारे छठ घाट पर बन रहा सूर्य मंदिर

कुछ स्थानीय लोगों ने कर दिया कार्य अवरूद्ध, अधिकारियों ने सुलझाया मामला सौरबाजार. प्रखंड के नादो पंचायत स्थित अंदौली वार्ड नंबर एक में सरकारी तालाब के किनारे ग्रामीणों के सहयोग से कराये जा रहे सूर्य मंदिर निर्माण कार्य को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अवरूद्ध करने के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व अधिकारी और सौरबाजार पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के सहयोग से मामले को सुलझाते हुए काम शुरू करवाया. मालूम हो कि अंदौली गांव निवासी घनश्याम कुशवाहा समेत अन्य ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में बने छठ घाट के पास सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था. जिसके बाद गांव के कुछ लोगों ने अपनी निजी जमीन बताते हुए काम को अवरूद्ध कर दिया. जिसके बाद शिकायत पर पहुंचे राजस्व अधिकारी परितोष कुमार और सौरबाजार थाना में पदस्थापित एसआई राहुल कुमार ने अपने दल-बल के साथ पहुंचकर पूर्व मुखिया अवधेश कुमार समेत अन्य लोगों के सहयोग से अंचल अमीन द्वारा पैमाइश के बाद सीमांकन करते हुए मामला को सुलझाते हुए काम शुरू कराया. जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गयी. ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला को सुलझाने के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >