पति ने किया विरोध तो पत्नी और उसके प्रेमी ने ही कर दी ताबड़तोड़ पिटाई

पति ने किया विरोध तो पत्नी और उसके प्रेमी ने ही कर दी ताबड़तोड़ पिटाई

घर में पड़ोसी के साथ थी आशा, देखते ही बिजली मिस्त्री का चढ़ा पारा, विरोध करने पर की पिटाई बनमा ईटहरी. पहलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के घर में एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इस घटना से गुस्साए पति ने जब विरोध किया, तो पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पुनीत पोद्दार की जमकर पिटाई कर दी. यहां तक कि उसे बचाने आए परिजनों पर भी हमला कर दिया गया, जिससे पुनीत पोद्दार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनमा ईटहरी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, पहलाम वार्ड-12 निवासी घायल पुनीत कुमार (पिता स्व. जनक लाल) ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. बताया जाता है कि उनकी पत्नी गांव में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने अपनी पत्नी पुनीता कुमारी को एक युवक छोटेलाल शर्मा के घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इस पर जब उन्होंने विरोध किया, तो उल्टा उनकी पत्नी और उसके प्रेमी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में उनके माथे, दोनों हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लाठी-डंडे और रॉड से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनसे 30 हजार रुपये नकद और सोने की चकती भी लूट ली. 2005 में हुई थी पुनीता के साथ शादी पुनीत पोद्दार गांव में ही रहकर बिजली मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है. उन्हें पत्नी पर चार साल से शक है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में एक बार तो पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी की. लेकिन पुलिस ने हमें ही उल्टा डांट फटकार कर भगा दिया और बोला कि तुम पत्नी पर गलत आरोप लगा रहे हो. उन्होंने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चकभारो मैं 2005 में पुनीता से हिंदू रीति रिवाज के साथ हमारी शादी हुई. शादी के बाद मुझे दो लड़का व एक लड़की हुई. शुरुआत में सब कुछ ठीक था. जब से आशा की नौकरी लगी तब से मेरी पत्नी का तेवर ही बदल गया और वे बात-बात पर हमसे लड़ाई करती थी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सहनी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >