बारिश से मौसम सुहाना, जल जमाव से परेशानी

बारिश से मौसम सुहाना, जल जमाव से परेशानी

नगर परिषद ने शुरू किया जल निकासी कार्य सिमरी बख्तियारपुर. सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में हुई बारिश ने जहां एक ओर मौसम को सुहावना बना दिया. वहीं दूसरी ओर नगर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति ने आमजन को परेशानी में डाल दिया. बारिश के बाद मुख्य रूप से पोस्ट ऑफिस गली, रंगीनिया, समस्तीपुर सहित कई मोहल्लों में जलभराव हो गया. जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थिति को देखते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास के निर्देश पर मंगलवार को जल निकासी कार्य शुरू किया गया. नगर परिषद की टीम ने पंपिंग मशीनों की सहायता से विभिन्न जलजमाव वाले क्षेत्रों से तेजी से पानी निकासी का कार्य प्रारंभ किया गया. नगर परिषद की ओर से बताया गया कि स्थानीय लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी योजना बनायी जा रही है. मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार संसाधनों की आपूर्ति की जा रही है. इधर स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद के त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में नालों की समुचित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर ऐसी स्थिति से बचाव किया जा सकेगा. नगर प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए विशेष मॉनसून प्लान पर काम किया जा रहा है, ताकि नगरवासियों को भविष्य मे किसी प्रकार की असुविधा ना हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >