शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्याओं का होगा समाधानः विधायक

शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्याओं का होगा समाधानः विधायक

विधायक आईपी गुप्ता ने निर्माणाधीन आरओबी का किया निरीक्षणव्यवसायियों की समस्या सुन दिया सहयोग का आश्वासन सहरसा . शहर के बंगाली बाजार स्थित बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर विगत चार महीने से श्री खाटू श्याम कंस्ट्रक्शन द्वारा आरओबी निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है. जिसके तहत पाइलिंग का कार्य चल रहा है. जबकि मनोहर उच्च विद्यालय के समीप एक पीलर को तैयार कर ढलैया पूर्ण कर लिया गया है. इस आरओबी निर्माण कार्य का रविवार को सदर विधायक आईपी गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली. विधायक गुप्ता ने रेलवे ढाला से पूरब मनोहर स्कूल के पास बने नवनिर्मित पिलर का निरीक्षण किया. जिसके बाद बंगाली बाजार, शंकर चौक एवं डीबी रोड में निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान स्थानीय व्यवसायियों ने भी अपने विस्थापित होने के डर से बचाने की गुहार लगायी. स्थानीय दुकानदार गोपाल कुमार ने बताया कि जाम की समस्या को देखते ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने से हम व्यवसायियों में हर्ष व्याप्त है. लेकिन हम व्यवसायियों को भी अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कम से कम पांच फीट जगह सभी विस्थापित दुकानदारों को देने की बात कही. विधायक श्री गुप्ता ने आश्वासन देते कहा कि छोटे-छोटे व्यवसायियों को विस्थापित नहीं होने देंगे. उनके परिवार के पोषण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण प्रारंभ हो चुका है. वे बहुत विलंब से आये हैं तब तक सारा प्रपोजल तैयार हो चुका है. ऐसे मे हम देखने आये हैं कि इसमें और क्या बेहतर हो सकता है. विधायक ने कहा कि आरओबी निर्माण कार्य में करोड़ों रूपये जमीन अधिग्रहण के लिए रखा गया है. वे चाहते थे कि जमीन अधिग्रहण में जो राशि दी गयी है, जिसे निर्माण कार्य में इसकी आधी राशि प्रोजेक्ट में डालकर नयी तकनीक पर आधारित आधुनिक पुल तैयार किया जा सकता था. जिससे जमीन अधिग्रहण की जरूरत ही नही पड़ती. विधायक ने कहा कि आरओबी निर्माण कार्य में गुणवता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. इसके लिए कोई उन्हें सेट नहीं कर सकता है. विधायक ने कहा कि आरओबी निर्माण कार्य के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता है. जिससे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके. वहीं पत्रकारों से वार्ता करते उन्होंने शहर व क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव की गंभीर समस्या है. इसे दूर करने के लिए 147 करोड़ की राशि ड्रेनेज सिस्टम के लिए दी गयी है. इसके उपयोग को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है. जिससे इसका समाधान हो सके. वहीं उन्होंने हवाई अड्डा के निर्माण कार्य की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों से मिलकर विस्तृत जानकारी ले रहे हैं. नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि इसका समाधान होना चाहिए. उन्हें उचित मजदूरी के साथ समय पर वेतन दिया जाना चाहिए. इसके लिए वे विभाग से बात करेंगे. शहरी क्षेत्र में छत के ऊपर से गुजरने वाले नंगे तारों को लेकर कहा कि इसके लिए उन्होंने ऊर्जा मंत्री से बात की है, इसका भी समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एम्स को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात हुई. वहीं उन्होंने लव जिहाद सहित अन्य मामलों पर भी अपने विचार व्यक्त किये. इस मौके पर राजद नेता रंजीत यादव, ई कौशल यादव, गोपाल साह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >