25 अप्रैल को सिटी गैस सर्विस का जलेगा पहला चूल्हा

25 अप्रैल को सिटी गैस सर्विस का जलेगा पहला चूल्हा

वीसी के माध्यम से सभी ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक डीजल, पेट्रोल की जमाखोरी, कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को सभी ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया. समीक्षा के क्रम में जिले के महिषी एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आईओसीएल को छोड़कर अन्य ऑयल कंपनियों से संबंधित पेट्रोल पंपों पर डीज़ल की कमी संबंधित सूचना प्राप्त होने के संबंध में अवगत कराया गया. जिसके कारण जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित ऑयल कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल को तत्संबंधी तथ्यात्मक प्रतिवेदन आज शाम तक अनिवार्यत: उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही डीजल, पेट्रोल की जमाखोरी, कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में जिले में कार्यशील वीर बजरंग गैस एजेंसी को वितरण कार्य में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी. सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित ऑयल कंपनी को लाइसेंस रद्द करने के लिए अनुशंसा की बात कही. इस गैस एजेंसी के विरुद्ध पूर्व में भी शिकायत प्राप्त हुई थी. जिसकी पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गयी थी. समीक्षा के क्रम में सिटी गैस सर्विस प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गयी की शहर में सिटी गैस सर्विस को पहला चूल्हा 25 अप्रैल को जलाना है. यह कार्य ऑयल कंपनी आईओसीएल के सौजन्य से निष्पादित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >