सहरसा . मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के तहत शुक्रवार को मनोहर हाई स्कूल सहरसा से आरएम कॉलेज सहरसा तक मतदाता जागरूकता पदयात्रा अभियान कार्यक्रम किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुर्गाकांत झा पिंटू ने कहा कि लोकतांत्रिक को मजबूत करने एवं विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं में पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक जागरूकता फैलाना है. इससे ज्यादा ज्यादा युवा मतदाता को मतदान सूची में जोड़ना एवं अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना मुख्य उद्देश्य है. माय भारत के जिला चयन समिति सदस्य ज्ञानू ज्ञानेश्वर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर पूर्व एनवाईभी सुशील कुमार तंबोली, पूर्व एनवाईभी बालेश्वर कुमार सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया.
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम के तहत निकाली गयी मतदाता जागरूकता पदयात्रा
निकाली गयी मतदाता जागरूकता पदयात्रा
