हथियार लहरा कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा, एक गिरफ्तार

हथियार लहरा कर वीडियो सोशल मीडिया

बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना क्षेत्र का है मामला सिमरी बख्तियारपुर . हथियार लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना युवक को महंगा पड़ गया. बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. जिस पर कनरिया थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. सहरसा पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि गुरुवार को कनरिया थानाध्यक्ष को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दो युवक का हथियार लहराते वीडियो प्राप्त हुआ. जिसे स्थानीय लोग व महाल के चौकीदार द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कराई गयी. दोनों युवक की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी विक्रम यादव व विकास यादव के रूप में की गयी. पहचान होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रम यादव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इधर पुलिस ने विक्रम यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >