देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सौरबाजार . देसी चुलाई शराब के साथ बैजनाथपुर थाना पुलिस ने दो तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी गुणसागर कुमार और आलोक कुमार को 14 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दोनों पर विधिसंगत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे भी नशीली पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वाले और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >