दो शराब तस्कर को 76 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार

दो शराब तस्कर को 76 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार

पतरघट. पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात एनएच 106 स्थित थाना गेट के सामने एक बाइक पर सवार दो शराब तस्कर को 76 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया. पस्तपार थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पीएसआई जितेंद्र कुमार द्वारा पुलिस बल के सहयोग से थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हीरो कंपनी की बाइक नंबर बीआर 43 डी 2155 पर सवार दो युवक को संदिग्ध स्थिति में देख रोका तथा तलाशी ली. उसके पास से 76 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस ने दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर जम्हरा पंचायत स्थित वार्ड 9 के निवासी संजू सिंह पिता तारानंद सिंह व वार्ड 8 के निवासी विश्वजीत सिंह पिता ब्रिजमोहन सिंह के खिलाफ पुलिस के द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिए जाने की बात बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >