अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जलकर नष्ट

कपड़ा व दैनिक उपयोग की वस्तु जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया.

घर का सामान सहित एक मवेशी व तीन बकरी की जलकर मौत सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के कनौआ गांव में बीते बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवारों का घर जलकर नष्ट हो गया. जबकि आग से झुलसने से एक मवेशी सहित तीन बकरियों की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार खजुराहा पंचायत के वार्ड 11 स्थित कनौआ गांव निवासी फुलो मंडल व टुनाय ऋषिदेव के बांस फूस व चदरे से निर्मित घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. हो हल्ला बाद आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक दोनों परिवार का दो घर सहित अनाज, कपड़ा व दैनिक उपयोग की वस्तु जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. वहीं घटना में आग से झुलसने से एक मवेशी व तीन बकरियों की मौत हो गयी. घटना बाद पीड़ित परिवारों ने अंचल प्रशासन से स्थलीय जांच कर उचित मुआवजा की गुहार लगाई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >