भस्ती दरगाह के समीप आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

थाना क्षेत्र के माली-खाड़ा मुख्य मार्ग पर भस्ती दरगाह के समीप बुधवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी

एक की हुई पहचान, दूसरे मृतक व घायल की अब तक नहीं हुई पहचान

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के माली-खाड़ा मुख्य मार्ग पर भस्ती दरगाह के समीप बुधवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा दो मोटरसाइकिलों की विपरीत दिशा से हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने भिड़ंत होते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. मृतकों में एक की पहचान नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 निवासी 45 वर्षीय सुनील स्वर्णकार के रूप में की गयी है, जबकि दूसरे मृतक व घायल युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है.

घायल युवक ने होश में आने पर खुद को मधेपुरा जिले के आलमनगर का निवासी बताया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी में मृतक के परिजनों की भीड़ जुट गयी और माहौल गमगीन हो गया. इधर काशनगर पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >