छह किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

छह किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

सहरसा. मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में रविवार को गश्ती के क्रम में गंगजला ढ़ाला रेलवे रैक प्वाइंट के पास जांच के क्रम में एक टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों से छह किलो गांजा उनके पिट्ठू बैग से बरामद किया गया. जानकारी देते उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में रविवार को गंगजला रेलवे रैक पॉइंट के पास जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में एक टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया. जांच के दौरान उनके पिट्ठू बैग से छह किलो गांजा बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बटराहा वार्ड 36 निवासी कपिलदेव भगत का पुत्र विक्रम कुमार व सुपौल जिले का भपटियाही निवासी बिंदेश्वरी ठाकुर का पुत्र सुरेंद्र कुमार है. जिसे एनडीपीएस के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में एएसआई अविनाश कुमार, एएसआई बौआ लाल राय सहित अन्य उत्पाद बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >