मोबाइल एप से टीटीई करेंगे अब यात्रियों के आधार का सत्यापन

मोबाइल एप से टीटीई करेंगे अब यात्रियों के आधार का सत्यापन

पहचान पत्र को लेकर निर्णय सहरसा . रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा के दौरान फर्जी यात्रियों को रोकने के लिए एक अहम कदम उठाया है. यात्रा के दौरान यात्री के आधार कार्ड को सत्यापन का अधिकार टीटी को दिया गया है. रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पत्र में यह कहा गया है कि चलती ट्रेन में हर टीटी को एम आधार एप दिया जायेगा. इसके माध्यम से टीटी यात्रा के दौरान किसी भी यात्री के आधार कार्ड की जांच कर सकता है. विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का एम आधार एप्लीकेशन आसान सत्यापन के लिए उपयोगी है. एप कई पहचान या कोड आधारित सत्यापन करता है. आधार कार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एप पहचान की जानकारी जैसे फोटो, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि और पता प्रदर्शित करता है. जिससे पहचान की प्रामाणिकता का वास्तविक समय में सत्यापन करना आसान हो जाता है. ऑफलाइन भी करेगा काम यह एप्लीकेशन ऑफलाइन मोड में भी काम करता है. इसलिए टिकट चेकिंग स्टाफ अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर इसका उपयोग कभी भी कर सकते हैं. यह एप एचएचटी पर भी उपलब्ध कराया जायेगा. टीटी को यदि लगता है कि यात्री द्वारा दिया गया आधार कार्ड फर्जी है तो उस यात्री को तुरंत ही जीआरपी को सौंप दिया जायेगा. साथ ही उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >