अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर

घटना में ट्रैक्टर चालक और एक मजदूर जख्मी हो गया

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा राज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच 107 सड़क मार्ग के पहाड़पुर ईदगाह के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर करीब बीस फीट गड्ढे में पलट गया. घटना बुधवार दोपहर उस वक्त हुई जब ट्रैक्टर पर सरिया लोड कर चालक ट्रैक्टर पुरानी बाजार से पहाड़पुर ले जा रहा था. इस घटना में ट्रैक्टर चालक और एक मजदूर जख्मी हो गया. जख्मी चालक बख्तियारपुर थाना क्षेत्र मोरकाही गांव निवासी भवेश कुमार व मजदूर थाना क्षेत्र के ही भौरा गांव निवासी उत्तम कुमार बताया रहा है. घटना के बाद दोनों जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. घटना के संबंध में अस्पताल में इलाजरत जख्मी चालक ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार से ट्रैक्टर पर सरिया लाद कर पहाड़पुर बाजार जा रहा था. जैसे ही ट्रैक्टर ईदगाह के समीप पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को साइड देने के दौरान उसकी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गयी. जिससे सरिया लदा ट्रैक्टर बीस फिट गड्ढे में पलट गया. हालांकि, इस दौरान चालक व एक मजदूर ट्रैक्टर पर से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इधर, बख़्तियारपुर पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >