पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत

थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में पानी भरे पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

खेलने के दौरान हुआ हादसा

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में पानी भरे पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शाहपुर पंचायत के हरिपुर वार्ड 12 निवासी छोटेलाल सादा का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र ओम कुमार रविवार दोपहर अपनी बड़ी बहन सहित टोला पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ घर के समीप स्थित पोखर के समीप खेल रहा था. इस दौरान ओम कुमार लुढ़क कर पोखर में जा गिरा. साथ खेल रहे अन्य बच्चों द्वारा पानी में डूब रहे ओम को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक ओम गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व बच्चे को पानी से बाहर निकाला. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद घर के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बालक की माता तेतरी देवी सहित परिजनों का बुरा हाल था. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >