कोसी तटबंध पर दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित तीन जख्मी

कोसी तटबंध पर दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित तीन जख्मी

सलखुआ . पूर्वी कोसी तटबंध पर सलखुआ के खोचरदेवा के पास नवटोलिया के सामने दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. ठोकर मारने वाला बाइक सवार बाइक छोड़ भागने में सफल हो गया. मौके पर पहुंची 112 की टीम ने तीनों जख्मी को सलखुआ अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी इलाजरत हैं. जख्मी की पहचान महिला नीरो देवी पति अजय सादा, ग्राम भगदेवा थाना कनरिया, अनुज कुमार पिता नारायण सादा, ढोली मोहनपुर बलवा बाजार व सत्तो सादा पिता रामचंद्र सादा ढोली मोहनपुर बलवाहाट बख्तियारपुर के रूप में हुई है. दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक को 112 की टीम ने सलखुआ थाना के सुपुर्द कर दिया. घटना के संबंध में 112 टीम के तालिब खान ने बताया कि सलखुआ की तरफ से एक बाइक पर एक महिला व दो पुरुष आ रहे थे. जिसे नवटोलिया के सामने एक दूसरे बाइक ने अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दी. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लाल रंग की ग्लैमर बीआर 19 भी 5655 पर सवार तीनों जख्मी हो गये. वहीं धक्का मारने वाला बाइक ब्लू रंग का अपाची बी आर 01 एफ सी 1593 का सवार बाइक छोड़ भाग गया. 112 की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों को उठा कर अस्पताल पहुंचाया तथा उसके परिजन को सूचना दी. बताया गया है कि जख्मी नीरो देवी सलखुआ में अपना इलाज करा अपने घर भगदेवा अपने मौसा बख्तियारपुर थाना के ढोली मोहनपुर निवासी सत्तो सदा एवं बहनोई उसी गांव के अनुज सादा के साथ जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >