दीपोत्सव को लेकर बाजार में छाया उत्साह

दीपोत्सव को लेकर बाजार में छाया उत्साह

पतरघट. दीपोत्सव का पर्व दीपावली को लेकर पतरघट बाजार पस्तपार बाजार सहित सभी चौक-चौराहों पर काफी रौनक छा गई है. दीपावली को लेकर ऐसी मान्यता है कि पांच दिवसीय महोत्सव का श्री गणेश धन की लक्ष्मी देवी धनतेरस की पूजा-अर्चना से शुरू हो जाती है. शास्त्रों के अनुसार उदय व प्रदोष काल में त्रियोदशी तिथि के मिश्रण होने के दिन ही धनतेरस मनाया जाता है. बाजारों में लोगों द्वारा काफी उत्साह के साथ गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के साथ-साथ अन्य सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी गयी है. छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के पटाखें ओर घरों तथा मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाने के लिए फूल तथा पर्याप्त मात्रा में रौशनी के लिए तरह-तरह के बल्बों की लड़ी खरीद की जा रही है. बाजारों में धनतेरस को लेकर छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े व्यापारियों के द्वारा ज्वेलरी की रेंज सहित बाइक एजेंसी में नयी-नयी बाइकों की लंबी कतारें लग गयी है. जहां धनतेरस के दिन लोग अपनी पसंद की बाइक की अग्रिम बुकिंग करने में जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >