घर में चोरी, दिया आवेदन

घर में चोरी, दिया आवेदन

पतरघट . जम्हरा बस्ती स्थित एक घर में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को लेकर पतरघट थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की है. पीड़ित जम्हरा बस्ती निवासी शंभु प्रकाश सिंह संजू ने आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार की रात उसके घर से बारह बजे के बाद चोरों द्वारा एक मोबाइल, इंडक्शन व एक वीआईपी में कुछ कपड़ा एवं नगदी की चोरी कर ली गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. निधन पर भामाशाह विचार मंच सदस्यों ने परिजनों से मिल जतायी संवेदना सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के गांधीपथ वार्ड संख्या 39 निवासी भागेश्वर साह की धर्मपत्नी समाजसेवी 65 वर्षीय त्रिफुला देवी के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर भामाशाह विचार मंच के सदस्यों ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. भामाशाह विचार मंच अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की ने कहा कि सामाजिक व नेकदिल महिला थी. वे लोगों के सुख-दुख में हिस्सा लेती थी. उनके निधन से वे व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हैं. उनके निधन की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. इस दुख की घड़ी में उनके परिजन के ढ़ांढस बंधाया एवं ईश्वर से मृतात्मा के शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर साह, चंदन बागची, देवेंद्र देव, सुबोध साह, कामेश्वर साह, सुरेश गुप्ता, उदय चंद्र साह, सत्यनारायण साह, हरिलाल साह, शिबू साह, शक्ति गुप्ता, दीपक साह फोटो, आशीष कुमार, श्याम गुप्ता सहित अन्य ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >