जननेता पूर्व विधायक संजीव झा की स्मृति में शुरू हुआ टूर्नामेंट

जननेता पूर्व विधायक संजीव झा की स्मृति में शुरू हुआ टूर्नामेंट

महापौर ने किया उद्घाटन, संजीव झा की जयंती पर 15 को होगा फाइनल मैच सहरसा . सदर विधानसभा क्षेत्र के बसौना गांव में रविवार को जननेता पूर्व विधायक स्व संजीव झा की स्मृति में बसौना चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन महापौर बैन प्रिया, प्रमुख सदर प्रखंड रचना प्रकाश, जिला पार्षद सह अध्यक्ष शिक्षा समिति विनीत कुमार बिड्डू ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन मैच पहाड़पुर बनाम बलवाहट के बीच खेला गया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते महापौर बैन प्रिया ने कहा कि संजीव झा एक निस्वार्थ जनसेवक व सच्चे नेता थे. उनका उद्देश्य हमेशा जनहित व समाज के विकास के लिए कार्य करना था. उन्होंने दिवंगत नेता के सिद्धांतों एवं विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि स्व. संजीव झा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. वे विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री एवं जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे. उनका जीवन समाज सेवा व ईमानदार राजनीति के लिए समर्पित था. उनको क्रिकेट से बेहद लगाव था. महापौर ने कहा कि खिलाड़ियों का जुनून, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास सचमुच प्रेरणादायी है. स्पोर्ट्स मनोबल को बढ़ाने व युवाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इसके लिए बसौनावासी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति एवं दर्शकों को धन्यवाद दिया. जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया. मौके पर मेजर डॉ गौतम कुमार, पार्षद बिट्टू यादव, पार्षद प्रतिनिधि कुंदन राय, बालेश्वर भगत, शिवम, प्रिंस, वेद, पुनीत, रोहन, रितेश सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >