धावा दल ने बाल श्रमिक को होटल से कराया विमुक्त

जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, होटलों एवं गैरेजों में शुक्रवार को धावा दल ने औचक निरीक्षण किया. साथ ही बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए सघनता से जांच की.

विभिन्न दुकानों, होटलों व गैरेजों में धावा दल ने किया औचक निरीक्षण

सहरसा. जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, होटलों एवं गैरेजों में शुक्रवार को धावा दल ने औचक निरीक्षण किया. साथ ही बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए सघनता से जांच की. निरीक्षण के दौरान एक 13 वर्षीय बाल श्रमिक को नया बाजार स्थित एक होटल से विमुक्त कराया गया. विमुक्ति के बाद इस बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करते बाल श्रमिक के नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी एवं अन्य अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है. धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कहरा रविंद्र कुमार शर्मा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनवर्षा रवि प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सत्तरकटैया रणवीर कुमार पांडेय, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर रोशन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पतरघट, समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन टुसी कुमारी, कोशी लोक मंच से राजेश कुमार मल्लिक एवं पुलिस बल शामिल थे. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कहरा ने कहा कि बाल श्रमिकों की विमुक्ति के लिए जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में लगातार धावा दल का संचालन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >